मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा

By Sahab Ram
On: May 30, 2026 9:23 PM
Follow Us:

सिरसा, 29 मई।
भारत सरकार द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ निर्धारित की गई है। इसके तहत जिला, उपमंडल से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि योग के जीवन में महत्व के बारे में हर व्यक्ति को अवगत करवाया जा सके। आगामी 21 जून को योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला, उपमंडल और ब्लॉक स्तर पर भी विशेष योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को इस वर्ष व्यापक जनभागीदारी के साथ उत्साहपूर्वक मनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग योग के प्रति जागरूक होकर इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि योग कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। इसके अलावा स्कूलों, कॉलेजों, सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों तथा आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। सिरसा लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में बैठक में एसडीएम राजेंद्र कुमार, नगराधीश अजय सिंह उप पुलिस अधीक्षक आदर्शदीप सिंह, जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. सुरेंद्र पाल नागर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग उपरांत नगराधीश अजय सिंह ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर जिला और ब्लॉक स्तर पर होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय की तथा अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत प्रदेशभर में 8 जून से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 8 जून से 10 जून तक प्रत्येक जिले के गांवों में योग जागरण यात्राएं निकाली जाएंगी, जिनके माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 जून से 13 जून तक जिला एवं ब्लॉक स्तर पर तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे। इनमें प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, सरपंचों, पंचों, पुलिस कर्मियों, एनसीसी एवं स्काउट कैडेट्स सहित आमजन को योग विशेषज्ञों और प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 15 जून को जिला स्तर पर योग मैराथन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, योग संस्थान, पुलिस विभाग, एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र तथा स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्य भाग लेंगे। इस दौरान स्कूली बच्चे योग संबंधी स्लोगन वाले बैनर और तख्तियां लेकर जागरूकता संदेश देंगे। 16 जून से 18 जून तक पुन: तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं 19 जून को प्रत्येक जिले में योग संगोष्ठी एवं सेमिनार आयोजित किए जाएंगे, जिनमें योग एवं रिसर्च विषय पर चर्चा होगी।
उन्होंने बताया कि 20 जून को सभी जिलों में मुख्य कार्यक्रम की पायलट रिहर्सल आयोजित की जाएगी। इसके बाद 21 जून को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके संयोजक जिला उपायुक्त एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी होंगे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment