योगयुक्त संदेश के साथ-साथ 12वां योग दिवस कार्यक्रम करेगा नशे पर प्रहार: डीसी

By Sahab Ram
On: May 30, 2026 9:15 PM
Follow Us:

भिवानी, 29 मई।  डीसी साहिल गुप्ता ने 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 21 जून को स्थानीय भीम स्टेडियम स्टेडियम में योग दिवस कार्यक्रम बड़े उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया जाएगा। योग युक्त संदेश के साथ-साथ 12वां योग दिवस कार्यक्रम नशे पर प्रहार करेगा। योग दिवस कार्यक्रम में खेल विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक संस्थाओं के अलावा सभी वर्गों की भागीदारी होगी। उन्होंने बताया कि 15 जून को योग दिवस के प्रति जागरूकता के लिए योगा मैराथन का आयोजन किया जाएगा। योग दिवस की पॉयलेट रिहर्सल 20 जून को आयोजित की जाएगी। जिला स्तर के अलावा उप मंडल स्तर, ब्लॉक स्तर और प्रत्येक व्यायामशालाओं में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योग दिवस स्वस्थ वृद्धावस्था, योगयुक्त -नशा मुक्त तथा हर घर योग-हर दिन योग थीम पर आधारित होगा। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीसी के माध्यम से 12 वें योग दिवस कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर के जिलाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीसी श्री गुप्ता ने बताया कि योग दिवस कार्यक्रमों में विशेषकर स्कूल शिक्षा विभाग, उच्चतर शिक्षा विभाग, खेल विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग की भागीदारी रहेगी। इसके अलावा शहरी स्थानीय निकाय, पंचायत विभाग से जनप्रतिनिधियों के अलावा महिलाओं की बड़ी भागीदारी होगी। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि योग दिवस जागरूकता कार्यक्रमों में नशा मुक्ति  पर प्रकाश डाला जाए। उन्होंने बताया कि 16 जून से 18 जून तक जन प्रतिनिधियों के लिए योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी


डीसी ने आयुष विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को लेकर योग शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों के अलावा खेल विभाग या शिक्षा विभाग से योग प्रशिक्षक तैयार किए जाएं, जो गांवों में स्थित व्यायामशालाओं में योग दिवस कार्यक्रमों में योगासन व प्राणायाम करवा सकें।
बॉक्स
-पोर्टल पर करना होगा अधिक से अधिक पंजीकरण
डीसी ने बताया कि योग दिवस में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डबलूडबलूडबलूइंटरनेशनलयोगाडेएचआरवाईडॉटइन पर पंजीकरण करना होगा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को स्वयं के साथ-साथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों व जन प्रतिनिधियों का अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करवाने को कहा।
बॉक्स
-उपमंडल स्तर पर एसडीएम होंगे नोडल अधिकारी
डीसी ने निर्देश देते हुए उपमंडल स्तर, ब्लॉक स्तर और ग्रामीण अंचल में आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों के लिए संबंधित एसडीएम अन्य विभागों से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाएंगे।  
बॉक्स
योग दिवस पर दस हजार पौधारोपण का लक्ष्य
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर योग दिवस पर दस हजार पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें पांच हजार पौधे 21 जून को योग दिवस पर लगाए जाएंगे। उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय और पंचायत विभाग को पौधारोपण के लिए उचित जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला आयुष अधिकारी डॉ. रश्मि शर्मा, जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. संजय वैद ने जिला में आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, नगराधीश अनिल कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, एसडीएम लोहारू मनोज दलाल, एसडीएम सिवानी विजया मलिक और एसडीएम तोशाम संदीप कुमार, उप वन संरक्षक डॉ. राजेश वत्स, डीएसपी अनूप कुमार, सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, डॉ. प्रीति, डॉ. निशा खट्टर के अलावा सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment