मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मेरिट में आने वाली छात्राओं को दी बधाई

By Sahab Ram
On: May 29, 2026 8:20 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 28 मई -हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बतौर मुख्य अतिथि आज आर्य कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोर माजरा, करनाल में प्रार्थना एवं सांस्कृतिक सभा शेड का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मंत्री ने कक्षा दसवीं व बारहवीं की परीक्षा परिणाम पर खुशी जताई और मेरिट में आने वाली छात्राओं व उनके अभिभावकों को बधाई दी।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

कार्यक्रम में गुरुकुल के प्रधान एडवोकेट सुखबीर सिंह मान ने मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार को विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय ने दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में हरियाणा राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। साथ ही जिला करनाल की शीर्ष 10 मेरिट सूची में से 6 छात्राएं गुरुकुल की रही हैं। यह उपलब्धि सुनकर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गुरुकुल के प्रधान, समस्त स्टाफ एवं छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की तथा गुरुकुल की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों की सराहना की।

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

 इस अवसर पर गुरुकुल कार्यकारिणी के सचिव ओम प्रकाश मान, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

पंचायत की शामलात भूमि स्वयं सहायता समूह को पट्टे पर उपलब्ध कराने के नए नियम लागू :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment