मतदाता सूची सत्यापन कार्य में बीएलए-2 करेंगे महत्वपूर्ण सहयोग : एडीसी

By Sahab Ram
On: May 27, 2026 10:13 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 27 मई।

अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र प्रविष्टियों को हटाना है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनाया जा सके। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने राजनैतिक पार्टियों को निर्देश दिए कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होने से पूर्व अपने-अपने बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति सभी मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बीएलए की नियुक्ति से मतदाता सूची के सत्यापन कार्य में सहयोग मिलेगा तथा पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन करवाने एवं त्रुटियों को दूर करने की प्रक्रिया अधिक सुगम और पारदर्शी बनेगी। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि सभी बूथ स्तर अधिकारियों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखें और निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें।

एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है और इसमें प्रशासन के साथ-साथ राजनीतिक दलों एवं आमजन की सहभागिता भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे इस अभियान में सकारात्मक सहयोग प्रदान करें, ताकि जिले में निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

बैठक में फरीदाबाद एसडीएम डॉ हनी बंसल, सीटीएम अंकित कुमार, जेजेपी पार्टी से प्रेम सिंह धनकड़, भाजपा से अश्विनी गुलाटी, सीपीएम पार्टी से वीरेंदर सिंह डंगवाल सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment