गर्मी के मौसम के चलते पेयजल और बिजली से संबंधित शिकायतों का तुरंत करें समाधान: हरबीर सिंह

By Sahab Ram
On: May 26, 2026 3:03 PM
Follow Us:

भिवानी, 25 मई। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। समाधान शिविर की अध्यक्षता डीएमसी हरबीर सिंह ने की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को गर्मी के मौसम के चलते पेयजल और बिजली से संबंधित शिकायतों का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।


डीएमसी हरबीर सिंह केसमक्ष हालु बाजार निवासी संजय कुमार ने पेयजल समस्या, राजीव कॉलोनी करण सिंह ने बिजली के तार बदलवाने, ढ़ाणी ब्राह्मण निवासी राजकुमार ने अवैध कब्जा हटवाने व चौक का निर्माण करवाने, गैर सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार व केके ग्रोवर ने नेहरू पार्क में लगे वाटर कूलर को ठीक करवाने एवं शौचालय खुलवाने, ब्रह्मा कॉलोनी निवासी कमलेश ने बच्चे के दाखिले में आ रही समस्या बारे, उमरावत निवासी राजेंद्र कुमार ने ठेकेदार से मजदूरी दिलवाने, नाथूराम ने वर्ष 1975 में प्लॉट का इंतकाल करवाने, अजीतपुर निवासी सत्यपाल ने जमीन संबंधित, आलमपुर निवासी सुमन ने कृषि विभाग से संबंधित शिकायत, घुसकानी निवासी ओमप्रकाश ने कब्जा हटवाने, गुजरानी निवासी अजीत कुमार ने तालाबों की बोली, मुस्कान ने सीबीएलयू द्वारा डीएमसी दिलवाने बारे समस्या रखी।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


इसी प्रकार से गांव कायला निवासी शीला ने मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन व लोहे का खंभा बदलवाने, संजय ने सांझी खेवट से कब्जा हटवाने, धनाना निवासी रमेश ने धनाना से बडेसरा रोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनवाने, रमेश कुमार ने खेत में आगजनी से हुए नुकसान की भरपाई दिलवाने, बालकिशन ने पंचायती जमीन की दोबारा बोली करवाने, अजीत सिंह ने सेक्टर-23 में सफाई के लिए कर्मचारी नियुक्त करवाने, ग्राम पंचायत उमरावत ने पेयजल समस्या, सेक्टर-13 हाउसिंग बोर्ड निवासी मनीष ने पार्क की मरम्मत करवाने तथा कृष्ण कुमार ने बोरवेल के बिजली कनेक्शन को पुन: शुरू करवाने, मीनू लाडली योजना का लाभ दिलवाने, पूनम देवी ने गांव खरक से अवैध कब्जा हटवाने, कविता ने पीपीपी में आय त्रुटि ठीक करवाने संबंधी समस्या डीएमसी के समक्ष रखीं।


डीएमसी ने सभी समस्याओं को गौर से सुना और समाधान बारे संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment