टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली मजबूतीझज्जर में एआई आधारित हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन स्थापित

By Sahab Ram
On: May 24, 2026 1:48 PM
Follow Us:

झज्जर, 23 मई। जिला स्वास्थ्य विभाग में सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान के नेतृत्व में मुख्यालय से भेजी गई हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन का इंस्टॉलेशन किया गया। इस नई मशीन के माध्यम से अब टीबी जांच अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. निधि मोमिया ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रहे 100 दिवसीय कैंपेन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर संभावित टीबी मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर रही हैं। जांच के दौरान टीबी रोग की पहचान होने पर संबंधित मरीजों का तुरंत इलाज शुरू किया जाता है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उन्होंने बताया कि जिला झज्जर में पहले से एक हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन उपलब्ध थी और अब दूसरी मशीन मिलने से स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं और मजबूत हुई हैं। प्रत्येक गांव में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविरों में लोगों को मौके पर एक्स-रे सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बायोमेडिकल इंजीनियर मृदुला ने जानकारी दी कि यह मशीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित है, जो एक्स-रे के कुछ ही समय बाद रिपोर्ट उपलब्ध करा देती है। टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत लगभग 27 लोगों के एक्स-रे किए गए। इस दौरान रेडियोलॉजी ऑफिसर मंदीप सिंह ने मशीन के संचालन की विधि भी समझाई। मौके पर डीपीसी शमशेर, पीपीएम मीनाक्षी, अनिल कुमार, मोहित सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment