लंबित मामलों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश, पोर्टल से हटें समाधान किए गए केस : एसडीएम डॉ हनी बंसल

By Sahab Ram
On: May 23, 2026 3:30 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 22 मई।
हरियाणा सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंद्रु की अध्यक्षता में आज समाधान शिविर पोर्टल पर आई शिकायतों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के सभी उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। फरीदाबाद एसडीएम डॉ हनी बंसल संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस में शामिल हुए।

वीडियो कांफ्रेंस के उपरान्त एसडीएम डॉ हनी बंसल ने ‘समाधान शिविर’ की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का समयबद्ध निवारण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की पेंडेंसी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सभी लंबित शिकायतों की एटीआर पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड हो जानी चाहिए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

समीक्षा के दौरान फरीदाबाद एसडीएम डॉ हनी बंसल ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आज ही आंतरिक बैठक कर जमीन और राजस्व से जुड़ी शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार समाधान शिविर के माध्यम से जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बेहद गंभीर है और ‘फर्स्ट इन टाइम’ के सिद्धांत पर प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण किया जाए।

उन्होंने कहा कि शिकायत निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर ऐसा हो, जिससे शिकायतकर्ता पूर्ण रूप से संतुष्ट हो। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मामलों का समाधान हो चुका है, उन्हें संबंधित पोर्टल से समयबद्ध रूप से हटाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि लंबित मामलों के आंकड़ों में पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक पेंडेंसी पर प्रभावी कार्रवाई संभव हो सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार और वीरवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जिला स्तर पर लघु सचिवालय तथा उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

समीक्षा बैठक में सीटीएम अंकित कुमार, डीडीपीओ प्रामिन्दर, सीएमओ डॉ जयंत आहूजा सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment