समाधान प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित, एसीएस डॉ. राज शेखर वुंडरु ने शिकायतों के निपटान कार्य की समीक्षा की

By Sahab Ram
On: May 23, 2026 1:10 PM
Follow Us:

सिरसा, 22 मई।
परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राज शेखर वुंडरु ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। लघु सचिवालय सिरसा स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, एसडीएम राजेंद्र कुमार, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता धीरज कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कमलदीप सिंह राणा, डीएफएससी हरवीर सिंह, उप निदेशक कृषि डा. सुखदेव सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


वीडियो कॉफ्रेंस के उपरांत एसडीएम राजेंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो, जनसंवाद तथा एसएमजीटी जैसे विभिन्न शिकायत पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिला स्तर पर किसी भी प्रकार की शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए तथा प्रत्येक शिकायत का तय समयावधि में गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। शिकायतों के निस्तारण के बाद एटीआर निर्धारित समय सीमा में पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। साथ ही एटीआर की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि शिकायतकर्ता को स्पष्ट और संतोषजनक जानकारी मिल सके।

स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत झज्जर जिले में स्वास्थ्य परियोजनाओं का 29 मई को होगा उद्घाटन एवं शिलान्यास


उन्होंने बताया कि जिला में समाधान शिविर में आई 7921 शिकायतों में से 6082 का समाधान किया जा चुका है। 273 शिकायतों पर कार्य चल रहा है, 1377 शिकायतें रिजेक्ट हो चुकी हैं, जबकि 189 शिकायतों को रिओपन किया गया है।


उन्होंने बताया कि सप्ताह में प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल पर समाधान शिविर लगाया जाता है। सिरसा में समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय के कमरा नंबर 63 में होता है। आमजन की कोई भी समस्या हो, उसे समाधान शिविर में रखें और उसका समाधान करवाएं। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी नागरिकों की सुविधा के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है।

CM Nayab Singh Saini Announces Major Initiatives to Promote Innovation in Horticulture Sector

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment