जनसुनवाई में मंत्री रणबीर गंगवा ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

By Sahab Ram
On: May 22, 2026 10:46 PM
Follow Us:

हिसार/बरवाला, 22 मई।
हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने शुक्रवार को बरवाला स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह तथा हिसार स्थित अपने निवास पर जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


मंत्री रणबीर गंगवा ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से तुरंत बातचीत की और समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए तय समय सीमा में समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी


जनसुनवाई के दौरान मंत्री रणबीर गंगवा ने जनकार्यों को बिना किसी ठोस कारण के लंबित रखने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त लहज़े में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो, समाधान शिविर तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं आमजन के जायज़ कार्यों में अड़ंगा डालने वालों पर सरकार की पैनी नज़र है। जनशिकायतों के संबंध में ग़लत तथ्य देकर शिकायत को बंद करने वालों की खैर नहीं है। इसका उदाहरण देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हाल ही में ऐसे बंद किए गए मामलों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 32 हज़ार फ़ोन कॉल करवाई गई और संबंधित नागरिकों से प्रतिक्रिया ली गई है। उनके असंतुष्ट होने पर मामलों की पुनः जांच में दोषियों पर निरंतर कार्रवाई हो रही है। लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपना कार्य व्यवहार सुधारने की सलाह देते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि लापरवाही या अनावश्यक देरी की शिकायतें सामने आती हैं तो संबंधित व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा, पारदर्शी प्रशासन और समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। हरियाणा सरकार जनसेवा और जनता के विश्वास को सर्वोपरि मानते हुए प्रत्येक नागरिक की समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मंत्री ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम है, जिससे नागरिकों की समस्याओं का समाधान सीधे और तेजी से संभव हो रहा है। राज्य सरकार आमजन के जीवन को सुगम बनाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, रणधीर धीरू, चेयरमैन प्रवीण सैनी, रमेश बैटरीवाला, ताराचंद नलवा, रोशन घनघस, मोनू संदूजा, मनीष गोयल, देवेंद्र शर्मा, एसडीएम अश्वीर नैन, जिला आयुष अधिकारी धर्मपाल पूनिया, बीडीओ रोशन लाल सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment