प्रधानमंत्री मोदी की अपील से प्रेरित होकर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक किया ट्रेन का सफर

By Sahab Ram
On: May 19, 2026 3:23 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 17 मई — हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के उचित उपयोग को लेकर किया गया आह्वान आज पूरे देश के लिए प्रेरणा का विषय है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार भी लगातार जनहित में कदम उठा रही है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर श्री कृष्ण लाल पंवार गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक ट्रेन से यात्रा कर सोमवार को होने वाली हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निजी वाहन और सरकारी काफिले का उपयोग नहीं किया।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और जहां संभव हो वहां निजी वाहनों का कम से कम उपयोग करे। उन्होंने कहा कि यदि सक्षम लोग भी छोटी-छोटी यात्राओं में निजी वाहनों के बजाय ट्रेन, बस और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का उपयोग करें, तो इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं, ट्रैफिक जाम और प्रदूषण में भी कमी लाई जा सकती है।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं अपने फ्लीट में न्यूनतम वाहनों के उपयोग का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनके कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से केवल आवश्यक वाहन ही शामिल होंगे। इसके साथ ही उन्होंने सप्ताह में एक दिन बिना किसी वाहन के कार्य करने का भी संकल्प लिया है, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए और लोग ईंधन बचत के प्रति जागरूक हों।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

पंचायत मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर ईंधन बचत के इस अभियान में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं और सामूहिक भागीदारी से ही स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल भविष्य का निर्माण संभव है।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment