राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरक कलां का शानदार परीक्षा परिणाम, शत प्रतिशत रिजल्ट से विद्यालय में खुशी की लहर

By Sahab Ram
On: May 15, 2026 4:39 PM
Follow Us:

भिवानी, 15 मई। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरक कलां (331) ने दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय की सभी 99 छात्राएं परीक्षा में सफल रहीं, जिससे विद्यालय, अभिभावकों और गांव में खुशी का माहौल है।


विद्यालय की छात्रा भव्या ने 500 में से 475 अंक प्राप्त कर 95 प्रतिशत अंक हासिल किए और प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर हिमांशी रही, जिसने 500 में 473 अंक लेकर 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से गरिमा एवं नेहा रहीं, जिन्होंने 500 में 468 अंक प्राप्त कर 93.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अतिरिक्त सपना ने 500 में से 463 अंक लेकर 92.6 प्रतिशत, खुशी ने 500 में से 458 अंक लेकर 91.6 प्रतिशत, दूसरी खुशी ने 500 में से 457 अंक लेकर 91.4 प्रतिशत तथा काफी ने 500 में से 456 अंक लेकर 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत झज्जर जिले में स्वास्थ्य परियोजनाओं का 29 मई को होगा उद्घाटन एवं शिलान्यास


विद्यालय की 39 छात्राओं ने मेरिट प्राप्त की। गांव के सरपंच श्री राजकुमार जी ने विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि पर छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, जो पूरे गांव के लिए गर्व की बात है।


इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक समाज कल्याण सेवा समिति, खरक धाम के सदस्य भी मौजूद रहे और उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्राचार्या ने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

CM Nayab Singh Saini Announces Major Initiatives to Promote Innovation in Horticulture Sector

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment