नूंह जिले के जलभराव प्रभावित गांवों को मिलेगा बड़ा लाभ, हजारों एकड़ भूमि फिर होगी खेती योग्य

By Sahab Ram
On: May 13, 2026 4:19 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 12 मई – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने तथा भूजल संसाधनों के विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री घोषणा के तहत गुड़गांव कैनाल/राजस्थान लिंक कैनाल के साथ 50 शैलो ट्यूबवेल स्थापित करने के लिए 621.90 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है।

सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना “ग्राउंड वॉटर डेवलपमेंट एवं अन्य संबंधित गतिविधियां” योजना के अंतर्गत क्रियान्वित की जाएगी। परियोजना के सफल संचालन एवं निगरानी के लिए चीफ इंजीनियर/वाईडब्ल्यूएस तथा अधीक्षण अभियंता, वाईडब्ल्यूएस सर्कल फरीदाबाद के कार्यालय को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उन्होंने बताया कि विशेष रूप से नूंह जिले के लगभग 15 से अधिक गांव लंबे समय से जलभराव की समस्या से प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों में पानी का स्तर लगातार ऊपर रहने के कारण खेतों में पानी खड़ा रहता है, जिससे हजारों एकड़ भूमि कृषि योग्य नहीं रह पाती। किसानों को हर मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और वे अपनी भूमि पर कोई फसल नहीं उगा पाते।

प्रवक्ता ने बताया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए गुड़गांव कैनाल/राजस्थान लिंक कैनाल के साथ 50 शैलो ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इन ट्यूबवेलों के माध्यम से अतिरिक्त पानी की निकासी सुनिश्चित होगी, जिससे जलभराव की समस्या में कमी आएगी और हजारों एकड़ भूमि दोबारा खेती योग्य बन सकेगी। इससे प्रभावित गांवों के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और वे अपनी जमीन पर पुनः खेती शुरू कर सकेंगे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

उन्होंने बताया कि इस परियोजना से न केवल जलभराव की समस्या का समाधान होगा, बल्कि क्षेत्र में भूजल प्रबंधन भी बेहतर होगा तथा किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment