डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा

By Sahab Ram
On: May 2, 2026 1:29 PM
Follow Us:

झज्जर, 01 मई। लघु सचिवालय सभागार में शुक्रवार को डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में राजस्व विभाग से जुड़ी सेवाओं को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।


 बैठक में डीआरओ मनवीर सांगवान ने राजस्व संबंधी सेवाओं की विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की।
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने निर्देश दिए कि नामांतरण, जमाबंदी, सामाजिक सुरक्षा लाभार्थी जांच सहित सभी राजस्व सेवाओं का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को सुविधाजनक व पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना शासन- प्रशासन की प्राथमिकता है, इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।बैठक में फील्ड स्तर पर लंबित मामलों, भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण, ई-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था, शिकायत निवारण तंत्र तथा अन्य महत्वपूर्ण राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई।

यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिमिनरी परीक्षा 2026 मद्देनजर फरीदाबाद में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू : जिलाधीश आयुष सिन्हा


डीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व सम्बन्धी कार्यों में गति लाई जाए एवं सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाए।


इस अवसर पर एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार सहित सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

 घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे बीएलओ : जिला निर्वाचन अधिकारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिमिनरी परीक्षा 2026 मद्देनजर फरीदाबाद में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू : जिलाधीश आयुष सिन्हा

 घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे बीएलओ : जिला निर्वाचन अधिकारी

गुरु शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना के तहत गुरु, संगतकार और शिष्यों को प्रदान की जाएगी छात्रवृत्ति : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल

एचवीपीएन के 220 केवी सब-स्टेशन सेक्टर-72 में तकनीकी खराबी से प्रभावित हुई बिजली आपूर्ति, त्वरित कार्रवाई से बहाल हुआ सिस्टम

गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरे हों सीएम एनाउंसमेंट कार्य : डीसी

समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निपटान को लेकर प्रशासन सजग : डीसी

Leave a Comment