हिसार रोड़ स्थित पुरानी आईडीसी में 10 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि से जनस्वास्थ्य सेवाएं की जा रही है सुदृढ़ :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

By Sahab Ram
On: May 2, 2026 1:11 PM
Follow Us:

रोहतक, 1 मई : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि एचएसआईआईडीसी द्वारा स्थानीय पुरानी आईडीसी में 10 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि से जनस्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे पुरानी आईडीसी में डिस्पोजल व सीवर निर्माण के कार्य को इस माह के अंत तक पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी सीवर निर्माण के साथ-साथ औद्योगिक ईकाइयों के कनेक्शन व मैनहोल के ढक्कन भी लगाये ताकि वर्षा ऋतु से पूर्व सीवर लाइन व डिस्पोजल का कार्य पूर्ण हो सकें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाये।


सचिन गुप्ता स्थानीय हिसार रोड़ स्थित पुरानी आईडीसी में निर्माणाधीन डिस्पोजल व सीवर के निर्माण का निरीक्षण कर रहे थे। एचएसआईआईडीसी द्वारा इस क्षेत्र में पुरानी सीवर लाइन को बदला जा रहा है तथा पुराने डिस्पोजल के स्थान पर नए डिस्पोजल का निर्माण जारी है। इस कार्य पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जायेगी। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु से पूर्व यह कार्य मई माह के अंत तक पूर्ण किये जाये। उन्होंने कहा कि इस कार्य में नए डिस्पोजल का निर्माण, सीवर लाइन का निर्माण, स्टॉर्म वाटर व पेयजल लाइन डालने का कार्य शामिल हैं।

स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत झज्जर जिले में स्वास्थ्य परियोजनाओं का 29 मई को होगा उद्घाटन एवं शिलान्यास


उपायुक्त सचिन गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर डिस्पोजल के निर्माण व सीवर निर्माण का अवलोकन किया तथा सीवर लाइन में प्रयोग की जा रही पाइप के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के बाद इस क्षेत्र में पुरानी स्टोरम वाटर लाइन व पेयजल लाइनों को बदलने का कार्य शुरू होगा। यह सभी कार्य पूर्ण होने के उपरांत ही आईडीसी की सडक़ों के निर्माण के टेंडर जारी किये जायेंगे। सडक़ों के निर्माण के उपरांत इस क्षेत्र में स्थित औद्योगिक ईकाइयों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगी।  


सचिन गुप्ता ने इस से पूर्व नगर निगम कार्यालय द्वारा पुरानी आईडीसी में प्रोपर्टी आईडी को दुरुस्त करने के लिए आयोजित किये गए शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस क्षेत्र की औद्योगिक ईकाइयों की प्रोपर्टी आईडी की विसंगतियों को पूर्ण करवाये ताकि उद्यमियों को किसी प्रकार की असुविधा न हों तथा नगर निगम की आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सकेें। उन्होंने मौके पर नगर निगम अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि निगम द्वारा प्राथमिकता के आधार इस क्षेत्र की सभी प्रोपर्टी आईडी को दुरुस्त करवाया जाये। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार ने आश्वस्त किया कि औद्योगिक ईकाइयों की प्रोपर्टी आईडी की त्रुटियों को दुरुस्त कर दिया जायेगा।

CM Nayab Singh Saini Announces Major Initiatives to Promote Innovation in Horticulture Sector


इस अवसर पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार, उप नगर निगम आयुक्त जितेंद्र सिंह, एचएसआईआईडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक राजीव डागर, आईडीसी के प्रधान एसके खटोड़ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Historic Victory in Municipal Corporation Elections Achieved Through Hard Work of Party Workers and Trust of People: CM Nayab Singh Saini

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment