स्व-गणना में जिला सिरसा प्रदेशभर में अग्रणी

By Sahab Ram
On: May 1, 2026 4:59 PM
Follow Us:

सिरसा, 01 मई।
जनगणना-2026 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान में जिला सिरसा ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि सेल्फ एन्यूमरेशन में सिरसा जिला 29,530 आंकड़ों के साथ शीर्ष पर है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के टॉप-5 जिलों में सिरसा पहले, करनाल दूसरे (28,891), जींद तीसरे (24,290), महेंद्रगढ़ चौथे (19,510) और फतेहाबाद पांचवें स्थान (18,346) पर हैं। यह उपलब्धि प्रशासन और आमजन के सहयोग का परिणाम है।


अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य शुरू हो चुका है। इस अभियान के तहत प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र कर रहे हैं, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिमिनरी परीक्षा 2026 मद्देनजर फरीदाबाद में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू : जिलाधीश आयुष सिन्हा


उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ किया जाना चाहिए। यह प्रक्रिया पूर्णत: डिजिटल माध्यम से की जा रही है, जिससे कार्य में पारदर्शिता, गति और सटीकता सुनिश्चित होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।


उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है, इसलिए आंकड़ों की शुद्धता और विश्वसनीयता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। सभी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करें, ताकि यह राष्ट्रीय कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

 घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे बीएलओ : जिला निर्वाचन अधिकारी


2121 प्रगणक हर घर पहुंच कर जुटा रहे जानकारी
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला में जनगणना-2027 को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। जनगणना कार्य में 353 सुपरवाइजर व 2121 प्रगणक की टीमें फील्ड में उतर चुकी हैं और घर-घर जाकर वास्तविक डाटा एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनगणना के प्रथम चरण में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक गणना कार्य को गंभीरता से लेते हुए सुगमता से पूरा करें। गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रगणकों को सुबह और सायं के समय कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नागरिक किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 01666-248204 पर संपर्क कर सकते हैं।


उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए, जिससे प्रगणकों को जानकारी एकत्र करने में कोई परेशानी न आए और जनगणना कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

गुरु शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना के तहत गुरु, संगतकार और शिष्यों को प्रदान की जाएगी छात्रवृत्ति : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिमिनरी परीक्षा 2026 मद्देनजर फरीदाबाद में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू : जिलाधीश आयुष सिन्हा

 घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे बीएलओ : जिला निर्वाचन अधिकारी

गुरु शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना के तहत गुरु, संगतकार और शिष्यों को प्रदान की जाएगी छात्रवृत्ति : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल

एचवीपीएन के 220 केवी सब-स्टेशन सेक्टर-72 में तकनीकी खराबी से प्रभावित हुई बिजली आपूर्ति, त्वरित कार्रवाई से बहाल हुआ सिस्टम

गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरे हों सीएम एनाउंसमेंट कार्य : डीसी

समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निपटान को लेकर प्रशासन सजग : डीसी

Leave a Comment