सरकारी कॉलेजों के मेधावी विद्यार्थियों को स्ट्रीम अनुसार मिलेगी पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

By Sahab Ram
On: May 1, 2026 3:16 PM
Follow Us:

सिरसा, 30 अप्रैल।

उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा संचालित हरियाणा राज्य मेधावी प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य सरकारी कॉलेजों में अध्ययनरत मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत कला, वाणिज्य तथा विज्ञान (मेडिकल एवं नॉन-मेडिकल) संकायों में वार्षिक विश्वविद्यालय परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

योजना के अंतर्गत अपनी स्ट्रीम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 5 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 3 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 2 हजार रुपये प्रति वर्ष प्रदान किए जाते हैं। यह राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी माध्यम से भेजी जाती है। यह प्रोत्साहन केवल उसी शैक्षणिक वर्ष के लिए मान्य होता है, जिसमें विद्यार्थी ने स्थान प्राप्त किया हो।

योजना का लाभ केवल सरकारी कॉलेजों में सामान्य पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मिलेगा। गैर-सरकारी कॉलेजों, पत्राचार पाठ्यक्रमों तथा मुक्त विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। प्रत्येक कॉलेज में प्रत्येक स्ट्रीम के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तीन मेधावी विद्यार्थियों को चयनित किया जाएगा।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के अनुसार लड़कों (सामान्य वर्ग), लड़कियों (सामान्य वर्ग) तथा अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग मेरिट सूची तैयार की जाएगी। 

योजना के लिए आवेदन करने हेतु विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के केंद्रीकृत छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को आधार कार्ड, फोटो, हस्ताक्षर, आय प्रमाण पत्र, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, शुल्क रसीद, परिवार पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. सज्जन कुमार ने बताया कि यह योजना प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment