ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित गांव पंजोखरा साहिब व गांव बरनाला के सरपंचों ने भाजपा का दामन थामा

By Sahab Ram
On: May 1, 2026 3:03 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 30 अप्रैल – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के गांव पंजोखरा साहिब के सरपंच सुखजिंद्र सिंह और गांव बरनाला से सरपंच कवलजीत सिंह ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे दोनों सरपंचों को मंत्री अनिल विज ने सम्मानपूर्वक भारतीय जनता पार्टी के पटके पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया गया। उन्होंने दोनों सरपंचों को पार्टी गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने तथा समाज हित में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत युवाओं से किया संवाद, सिरसा में दिखाया गया सीधा प्रसारण

भाजपा में शामिल हुए सरपंच सुखजिंद्र सिंह व सरपंच कवलजीत सिंह ने कहा कि वह ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से बेहद प्रभावित है और इसी वजह से उन्होंने पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि मंत्री अनिल विज ने समूचे अम्बाला छावनी में विकास को तीव्र गति से बढ़ाया है जिसका जनता को लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर ग्रामीण मंडल के प्रभारी किरणपाल चौहान, अध्यक्ष विकास बहगल, वरिष्ठ भाजपा नेता रणधीर सिंह सहित अन्य भी मौजूद रहे।

‘शिक्षा और संगठन से होगा समाज का विकास’ : रणबीर सिंह गंगवा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment