समयबद्ध प्रशिक्षण से सर्वेक्षण कार्य को मिलेगा गति : सीईओ

By Sahab Ram
On: April 29, 2026 4:27 PM
Follow Us:

झज्जर, 29 अप्रैल। जिला में डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में ज्ञान भारतम मिशन के तहत उपलब्ध  पांडुलिपियों के सर्वेक्षण कार्य को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 अप्रैल से शुरू होकर 1 मई तक चलेगा। यह जानकारी जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट ने बुधवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि  यह प्रशिक्षण निर्धारित तिथियों एवं समयानुसार आयोजित होगा। इस अभियान के अंतर्गत लाइब्रेरी, धार्मिक स्थल, ट्रस्ट, निजी स्वामित्व तथा गुरुकुलों में उपलब्ध पांडुलिपियों का सर्वेक्षण मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए नियुक्त कर्मचारियों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।


यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षण संवाद भवन में 30 अप्रैल से आरंभ होगा, जिसमें प्रातः 11 बजे से झज्जर एवं बेरी ब्लॉक, इसी दिन दोपहर बाद दो बजे बादली, माछरौली एवं बहादुरगढ़ ब्लॉक के लिए नियुक्त कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं इसी दिन 11 बजे  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मातनहेल में मातनहेल एवं साल्हावास ब्लॉक के लिए  प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने आगे बताया कि
संवाद भवन में 1 मई को नगर परिषद झज्जर व बहादुरगढ़ तथा नगरपालिका बेरी क्षेत्र के लिए कर्मचारियों को सघन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत युवाओं से किया संवाद, सिरसा में दिखाया गया सीधा प्रसारण


सीईओ मनीष फोगाट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्वेक्षण कार्य की गुणवत्ता एवं गति को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।


साथ ही संबंधित विभागों को प्रशिक्षण के दौरान ऑडियो-वीडियो, इंटरनेट, लैपटॉप एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संचालित हो सके।
उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे इस प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए जिले में पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

‘शिक्षा और संगठन से होगा समाज का विकास’ : रणबीर सिंह गंगवा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment