दूध उत्पादकों के लिए दुर्घटना बीमा योजना, 10 लाख तक का लाभ

By Sahab Ram
On: April 28, 2026 8:26 PM
Follow Us:

सिरसा, 28 अप्रैल।
सिरसा जिला दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध उत्पादकों के हित में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। दूध समितियों से जुड़े किसानों के लिए दुर्घटना बीमा योजना लागू के तहत दूध समिति में दूध देने वाले उत्पादकों को 32 रुपये 50 पैसे सालाना प्रीमियम अदा करना होता है, जिस पर 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत युवाओं से किया संवाद, सिरसा में दिखाया गया सीधा प्रसारण


इस योजना का उद्देश्य दूध उत्पादकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि किसी भी अप्रिय दुर्घटना की स्थिति में उनके परिवार को वित्तीय सहायता मिल सके। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग दुग्ध उत्पादन से जुड़े हैं और यह योजना उनके लिए संबल का कार्य करेगी। योजना के अंतर्गत पंजीकृत दूध उत्पादकों को स्वत: ही बीमा का लाभ दिया जाएगा, जिससे उन्हें अलग से किसी जटिल प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। यह पहल किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उन्हें सुरक्षा कवच प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। साथ ही, किसी भी जानकारी या सहायता के लिए संबंधित दुग्ध समिति या संघ कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। यह योजना न केवल किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि दुग्ध उत्पादन को भी बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी।

‘शिक्षा और संगठन से होगा समाज का विकास’ : रणबीर सिंह गंगवा

म्हारी योजना कॉलम के लिए

पात्र परिवारों को पंचायती शामलात भूमि पर बने मकानों का मिलेगा मालिकाना हक : शिखा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment