गुरुग्राम में सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर शुरू, चेयरमैन कृष्ण कुमार ने किया शुभारंभ

By Sahab Ram
On: April 28, 2026 8:18 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 28 अप्रैल। हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार मंगलवार को गुरुग्राम पहुंचे और सफाई कर्मचारियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय स्वास्थ्य जांच शिविर में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए इन शिविरों में पहुंचकर जांच अवश्य कराएं।

*प्रदेशभर में चल रहा है स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान*

स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद भवन में आयोजित बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए चेयरमैन ने बताया कि आयोग द्वारा पूरे हरियाणा में सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत झज्जर जिले में स्वास्थ्य परियोजनाओं का 29 मई को होगा उद्घाटन एवं शिलान्यास

उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दे रही है। इसी क्रम में गुरुग्राम जिले के सभी पीएचसी और सीएचसी में 28, 29 और 30 अप्रैल को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए हैं।

*मांग पत्र और समस्याओं के समाधान का भरोसा*

बैठक के दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन द्वारा सौंपे गए मांग पत्र और विभिन्न समस्याओं पर चेयरमैन कृष्ण कुमार ने सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और इस संबंध में संबंधित अधिकारियों व मुख्यमंत्री से चर्चा कर समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने गुरुग्राम में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार करने का आश्वासन दिया, ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर हो सके।

CM Nayab Singh Saini Announces Major Initiatives to Promote Innovation in Horticulture Sector

*स्वच्छता व्यवस्था में योगदान देने की अपील*

चेयरमैन कृष्ण कुमार ने सफाई कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करें और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का स्वास्थ्य और उनकी कार्यक्षमता सीधे तौर पर शहर की स्वच्छता से जुड़ी हुई है, इसलिए स्वास्थ्य जांच को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार और आयोग दोनों ही सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में भी उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे। नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त डॉ प्रीतपाल सिंह ने चेयरमैन का स्वागत किया। इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नवनीत कौर सहित सफाई कर्मचारी यूनियन प्रतिनिधि और कर्मचारी मौजूद थे। 

Historic Victory in Municipal Corporation Elections Achieved Through Hard Work of Party Workers and Trust of People: CM Nayab Singh Saini

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment