जिला में बागवानी क्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसानों को करें जागरूक :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

By Sahab Ram
On: April 28, 2026 8:08 PM
Follow Us:

रोहतक, 28 अप्रैल : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला में बागवानी क्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसानों को जागरूक किया जाये। विभाग द्वारा मधुमक्खी पालकों की ब्रांडिंग करवाई जाये। जिला प्रशासन द्वारा संचालित किये जा रहे सांझा बाजार में स्वयं सहायता समूह शहद की बिक्री में मदद करेंगे। मधुमक्खी पालकों की आमदनी बढऩे के साथ-साथ नागरिकों को गुणवत्ता का शहद उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाए।


सचिन गुप्ता स्थानीय कैंप कार्यालय के सभागार में उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला में मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर मशरूम यूनिट शुरू करवाने के प्रयास किये जाये ताकि किसानों की आमदनी बढ़े। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मॉडल गांव के रूप में माडौधी जाटान को चुना गया है। कृषि से संबंधित सभी विभाग इस गांव में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सहायक धंधें शुरू करवाने के लिए योजना बनायें। उद्यान विभाग माडौधी जाटान गांव में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए एक माह की कार्य योजना तैयार करें।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


 उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा शहद को भावांतर भरपाई योजना में शामिल किया गया है ताकि यह व्यवसाय जोखिम मुक्त हों। इस वर्ष 23 मधुमक्खी पालकों ने पंजीकरण करवाया है, जिनमें 7 मधुमक्खी पालकों की वेरिफिकेशन की गई है तथा 2 मधुमक्खी पालकों की ब्रांडिंग की गई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नया बस स्टैंड के सामने सांझा बाजार शुरू किया गया है, जहां पर स्वयं सहायता समूहों को स्टॉल आवंटित किये गए है। शहद उत्पादक इन स्टॉल के माध्यम से शहद की बिक्री में मदद ले सकते है।


उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बागवानी योजना भी क्रियान्वित की जा रही है। नागरिकों को बागवानी फसलों की ओर प्रोत्साहित करने के लिए प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक गुलाब सिंह, मंडल मृदा संरक्षण अधिकारी डॉ. नीना सहवाग, कृषि उप निदेशक डॉ. सुरेंद्र मलिक, सिंचाइ विभाग के कार्यकारी अभियंता अरूण मुंजाल, जिला मत्स्य अधिकारी आशा हुड्डïा, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. मदनलाल, पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ. नरेंद्र दहिया, एसडीएओ संदीप सिंह के अलावा अनिल अहलावत, विकास कुमार, डॉ. रूपेंद्र, दीपक सिंह, सोमवीर, दिलबाग सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment