सिरसा बना हरियाणा का पहला जिला, जहां वार्ड समितियों की बैठकों में ट्रांसजेंडर समुदाय होंगे ‘विशेष इनवाइटी’

By Sahab Ram
On: April 28, 2026 7:52 PM
Follow Us:

सिरसा, 28 अप्रैल।
हरियाणा में समावेशी और सहभागी शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिरसा जिला प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां वार्ड समितियों की बैठकों में ट्रांसजेंडर समुदाय ‘विशेष इनवाइटी’ होंगे। इस पहल का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को स्थानीय प्रशासनिक प्रक्रियाओं में शामिल कर उनकी आवाज को सशक्त बनाना है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


सीएमजीजीए पुरु रोहिल्ला ने बताया कि वार्ड समितियों के कार्यों में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित होते हुए स्थानीय मुद्दों को प्रशासन व्यवस्था में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिले, यह इस पहल का उद्देश्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब वार्ड क्षेत्रों में रह रहे ट्रांसजेंडर समुदाय को अब सभी वार्ड समिति बैठकों में विशेष आमंत्रित के रूप में बुलाया जाएगा। इस कदम से ट्रांसजेंडर समुदाय को अपने मुद्दे सीधे तौर पर रखने और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर मिलेगा।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी


जिला नगर आयुक्त वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि प्रशासन की इस पहल से न केवल ट्रांसजेंडर समुदाय का सशक्तिकरण होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया भी अधिक समावेशी, पारदर्शी और प्रभावी बनेगी। इस पहल को सामाजिक समरसता और समान अधिकारों की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है, जो अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment