गोबरधन प्रोजेक्ट तैयार, गांव चौटाला में सस्ती बायोगैस की सप्लाई होगी शुरू : एडीसी अर्पित संगल

By Sahab Ram
On: April 27, 2026 6:18 PM
Follow Us:

सिरसा, 27 अप्रैल।
जिले की ग्राम पंचायत चौटाला में गोबरधन प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो गया है, जो अब बायोगैस सप्लाई के लिए एक प्रभावी और किफायती विकल्प साबित होगा। इस प्रोजेक्ट से गांव में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण में भी सहायता मिलेगी। अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्पित संगल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ग्राम पंचायत चौटाला में 400 घन मीटर क्षमता का यह गोबरधन प्रोजेक्ट स्थापित किया गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार द्वारा 118 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी, जिसमें से अब तक 96 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।


उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत श्री कृष्ण गौशाला सहित 35 घरों को बायोगैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। परियोजना के संचालन के लिए ग्राम स्तर पर सरपंच की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें श्री कृष्ण गौशाला चौटाला के प्रधान और ग्राम सचिव को सदस्य बनाया गया है।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी


गौरतलब है कि श्री कृष्ण गौशाला चौटाला में लगभग 3000 गौवंश हैं, जिनसे प्राप्त गोबर के माध्यम से इस प्रोजेक्ट को संचालित किया जाएगा। इससे गौशाला और गांव के घरों में कम लागत पर बायोगैस उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, प्रोजेक्ट से निकलने वाली जैविक खाद किसानों को उचित दरों पर उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे कृषि को भी लाभ मिलेगा।


इस प्रोजेक्ट की नियमित निगरानी कार्यकारी अभियंता पंचायती राज गौरव भारद्वाज तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सुखविंद्र सिंह द्वारा की जा रही है। साथ ही, प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर मुख्यालय को भेजी जा रही है।

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment