सभी लंबित जनशिकायतों का जल्द समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: एडीसी अर्पित संगल

By Sahab Ram
On: April 27, 2026 6:15 PM
Follow Us:

सिरसा, 27 अप्रैल।
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। सोमवार को सिरसा में आयोजित समाधान शिविर में कुल 13 शिकायतें आई।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत युवाओं से किया संवाद, सिरसा में दिखाया गया सीधा प्रसारण


अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और तय समय सीमा के भीतर उसका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। यदि कोई लापरवाही मिलती है तो संबंधित विभागों के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी शिकायत ज्यादा दिन तक लंबित न रहे। शिकायतों का यथासंभव उचित निपटारा किया जाए, क्योंकि मुख्यालय स्तर पर भी सभी शिकायतों की नियमित अंतराल पर समीक्षा की जाती है। इसके अलावा अधिकारी नियमित रूप से सीएम विंडो, एसएमजीटी, जनसंवाद व समाधान शिविर के पोर्टल को चेक करें तथा यथाशीघ्र शिकायतों का निपटारा करें।

‘शिक्षा और संगठन से होगा समाज का विकास’ : रणबीर सिंह गंगवा

पात्र परिवारों को पंचायती शामलात भूमि पर बने मकानों का मिलेगा मालिकाना हक : शिखा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment