अमृतसर के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की भेंट, हरियाणा में व्यापार विस्तार को मिली नई गति

By Sahab Ram
On: April 26, 2026 8:02 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 25 अप्रैल — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से शनिवार को पंजाब के अमृतसर स्थित मजीठ मंडी के व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात संत कबीर कुटीर आवास पर हुई है। इस अवसर पर व्यापारियों ने अपने व्यवसाय के विस्तार तथा हरियाणा में निवेश की संभावनाओं को लेकर मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान मजीठ मंडी, अमृतसर के व्यापारियों द्वारा सुखे मेवे के थोक व्यापार को सोनीपत में विस्तारित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए इसे स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में व्यापार एवं उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और निवेशकों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को जनभागीदारी से बनाएं सफल : मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अमृतसर से आए सभी व्यापारियों का हरियाणा में स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार “इज आफ डूइिंग बिजनेस” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, जिससे व्यापारियों को पारदर्शी, सरल एवं सुगम प्रक्रियाएं सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने कहा कि हरियाणा आज देश के प्रमुख औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक हब के रूप में उभर रहा है, जहां निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है।

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि अमृतसर के अतिरिक्त दिल्ली के खारी बावली तथा भगीरथ पैलेस जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों के विस्तार को भी राई (सोनीपत) क्षेत्र में पहले ही स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जिससे इस क्षेत्र को एक बड़े वाणिज्यिक हब के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

हरियाणा एनसीसी बटालियन में आयोजित आउटरीच कार्यक्रम में युवाओं को भारतीय सेना में करियर अवसरों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि हरियाणा सरकार व्यापारियों के साथ हर कदम पर खड़ी है और प्रदेश में निवेश करने वाले प्रत्येक उद्यमी को पूर्ण सहयोग एवं सुरक्षा प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, चीफ कॉर्डिनेटर इंडस्ट्री श्री सुनील शर्मा भी मौजूद थे।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करें :मंडल आयुक्त गीता भारती

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment