मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का गुरुग्राम दौरा रविवार को, तीन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

By Sahab Ram
On: April 26, 2026 7:12 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 25 अप्रैल।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार, 26 अप्रैल को गुरुग्राम दौरे पर रहेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री तीन अलग-अलग आयोजनों में भाग लेकर आमजन, कार्यकर्ताओं एवं श्रमिक वर्ग से संवाद करेंगे।

अधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी प्रातः 11:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गुरुकमल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण का श्रवण करेंगे। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 12:00 बजे सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में आयोजित श्रमिक जागरूकता एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए श्रमिक भाग लेंगे, जहां उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। इसके उपरांत

मुख्यमंत्री सायं 7:30 बजे सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड में आयोजित ‘विजय पर्व : आत्मनिर्भर भारत’ कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने और विकासात्मक पहलों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रोजगार मेला एवं जागरूकता अभियान का आयोजन

जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। श्रमिक सम्मान समारोह में भाग लेने वाले श्रमिकों के सुगम आवागमन के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजन स्थलों पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, जिनमें पुलिस बल की तैनाती, प्रवेश-निकास की सुव्यवस्थित व्यवस्था तथा निगरानी के पुख्ता इंतजाम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी उच्च अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश गए हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथ स्तर अधिकारी एसआईआर के कार्य को समयबद्ध करवाये पूर्ण :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रोजगार मेला एवं जागरूकता अभियान का आयोजन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथ स्तर अधिकारी एसआईआर के कार्य को समयबद्ध करवाये पूर्ण :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

योग दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य व नियमित रूप से योग व प्राणायाम के प्रति जागरूक करना है: डीएमसी

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 19 जून को चौधरी ताऊ देवी लाल टाउन पार्क में योग कार्यक्रम एवं पायलट रिहर्सल का होगा आयोजन

नागरिकों की समस्याओं को समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करें विभागाध्यक्ष : उपायुक्त महेंद्र पाल

Leave a Comment