10 मई को होगा मतदान, मतदान केंद्र पर ही होगी मतगणना

By Sahab Ram
On: April 26, 2026 7:08 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 25 अप्रैल।

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला की विभिन्न पंचायतों में उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन रहा। प्राप्त नामांकनों की पत्रों की जांच 27 अप्रैल को की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के उपरान्त जो प्रत्याशी अपना नामांकन वापिस लेना चाहते हैं वे 28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को सूचित कर सकते हैं।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि पटौदी ब्लॉक के गांव बासपदमका में सरपंच पद के चुनाव के लिए कुल पांच प्रत्याशियों तथा सोहना पंचायत समिति के वार्ड संख्या 05 में कुल तीन प्रत्याशियों ने अपना पर्चा भरा है। वहीं जिले की विभिन्न पंचायतों में नामतः फर्रुखनगर ब्लॉक में गांव अलमदी में वार्ड 9, झांझरोला खेड़ा में वार्ड 2, बिल्हाका में वार्ड संख्या 6, खूँटपूरी में वार्ड संख्या 7, महेंद्रवाडा में वार्ड संख्या 3, रानीका सिंघोला में वार्ड संख्या 6, रिठोज में वार्ड संख्या 14 तथा सहजावास के वार्ड 1 तथा गुरुग्राम ब्लॉक के गांव माकड़ौला में वार्ड 9 में पंच पद के चुनाव के लिए एक – एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है। 

*10 मई को होगा मतदान, मतदान केंद्र पर ही होगी मतगणना*

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

प्रवक्ता ने बताया कि मतदान की तिथि 10 मई (रविवार) को प्रातः 08:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक निर्धारित की गई है। मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्र पर ही की जाएगी। यदि पुनर्मतदान (री-पोल) की आवश्यकता होती है, तो इसके लिए 12 मई (मंगलवार) की तिथि निर्धारित की गई है। पुनर्मतदान का परिणाम भी मतगणना के तुरंत बाद घोषित किया जाएगा।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment