लोकतांत्रिक तरीके से हासिल करेंगे न्याय, छात्र महापंचायत में अन्याय के खिलाफ बुलंद होगी आवाज – डॉ अजय सिंह चौटाला

By Sahab Ram
On: April 25, 2026 1:57 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 24 अप्रैल। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि 27 अप्रैल को हिसार के क्रांतिमान पार्क में प्रस्तावित छात्र महापंचायत में केवल इनसो ही नहीं बल्कि प्रदेशभर के अनेक छात्र संगठनों के साथ-साथ विभिन्न खाप पंचायतों के प्रतिनिधि व राजनीतिक पार्टियों के नेता भी शामिल होंगे और छात्र हितों से जुड़े इस गंभीर मसले पर आगामी रणनीति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। डॉ चौटाला शुक्रवार को सिरसा में आयोजित जेजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। डॉ अजय सिंह चौटाला ने हिसार घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की ओर से छात्रों और उनके हित में आवाज उठाने वाले नेताओं को बदनाम करने के उद्देश्य से षड्यंत्र रचा गया और स्पष्ट रूप से सरकार हर कदम पर इस षड्यंत्र में शामिल है। उन्होंने कहा कि छात्र हित में आवाज बुलंद करने पर बौखलाकर सरकार ने ऐसे षड्यंत्र की रचना की है, मगर हम किसी भी अन्याय के आगे नहीं झुकेंगे और लोकतांत्रिक तरीके व न्यायालय के माध्यम से न्याय हासिल करेंगे। डॉ चौटाला ने कहा कि छात्र महापंचायत में एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

इस दौरान जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि छात्रों के साथ हिसार स्थित जीजेयू में हो रहे अन्याय को लेकर वे ज्ञापन सौंपने गए थे, लेकिन प्रशासन की ओर से गलत तरीके से छात्रों और कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि बिना एफआईआर और नोटिस के पुलिस ने सादी वर्दी में पिस्तौल की नोक पर रातों-रात कार्यकर्ताओं को उठाया और उन्हें प्रताड़ित किया। फतेहाबाद में पत्रकारों से रूबरू होते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश में खराब हालातों के चलते लोग भय भरे माहौल में जीने को मजबूर है और भाजपा सरकार व पुलिस नींद में सोई हुई है। उन्होंने एक ताजा घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज दिखाते हुए बताया कि अब धार्मिक स्थान भी सुरक्षित नहीं है। दिग्विजय ने कहा कि सिरसा की जाट धर्मशाला में 8-10 अज्ञात लोग वीरवार देर रात दीवार फांदकर एके-47, पिस्टल लेकर घुसते है और आतंक मचाते है। उन्होंने कहा कि आखिर ये लोग कौन थे ? ये पुलिस बताए। दिग्विजय ने कहा कि कभी गमले टूटने के जुर्म में छात्रों को जेल में डाल दिया जाता है, कभी पुलिस द्वारा हथियार दिखाकर डराया धमकाया जाता है तो कभी भिवानी में बिना नंबर की पुलिस की गाड़ी हमारा पीछा करती है। उन्होंने कहा कि इसी अन्याय के खिलाफ हिसार में लोग लामबंद होंगे। दिग्विजय ने कहा कि महापंचायत को देखते हुए सरकार ने 27 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है, लेकिन भाजपा के 9 विधायकों ने इस मुद्दे पर हमारा समर्थन किया है। दिग्विजय ने आह्वान किया कि सभी अधिक से अधिक संख्या में हिसार में प्रस्तावित 27 अप्रैल की छात्र महापंचायत में शामिल हो ताकि छात्रों को न्याय मिले और सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई जा सके।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.

सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Leave a Comment