भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

By Sahab Ram
On: April 25, 2026 1:54 PM
Follow Us:

सिरसा, 24 अप्रैल।

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन पार्टी द्वारा शुक्रवार को जिला के गांव नुहियांवाली में एक जागरूकता कार्यीक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भजन पार्टी के कलाकारों ने ग्रामीणों को आगामी जनगणना-2027 के तहत चलाए जा रहे स्व-गणना अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी से इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही कलाकार ग्रामीणों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी की रामबाग गौशाला को सौंपा 23.12 लाख रुपए का अनुदान, कहा “गौ-सेवा हमारी संस्कृति का मूल आधार

भजन पार्टी लीडर लाला राम और जुगती राम ने जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित गीतों और रागनियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके साथ ही भजन पार्टी कलाकारों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर भी प्रकाश डाला और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं, जिससे जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और सटीक बनेगी। भजन पार्टी के सदस्यों ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिल सके। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर देश-प्रदेश में और यही लहर अम्बाला निगम चुनाव में पहुंचे तो लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी” : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी की रामबाग गौशाला को सौंपा 23.12 लाख रुपए का अनुदान, कहा “गौ-सेवा हमारी संस्कृति का मूल आधार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर देश-प्रदेश में और यही लहर अम्बाला निगम चुनाव में पहुंचे तो लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी” : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

आईडीएफसी व एयू स्मॉल बैंक मामले में नायब सरकार का सख्त एक्शन

नगर निकाय चुनावों में अन्य राज्यों के SC/BC वर्ग को हरियाणा में नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने 3 नगर निगमों के मेयर, 2 नगर पालिकाओं व एक नगर परिषद चेयरमैन व पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की

Leave a Comment