जिला प्रशासन नागरिकों के सुरक्षित सफर के लिए निरंतर है प्रयासरत :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

By Sahab Ram
On: April 23, 2026 3:55 PM
Follow Us:

रोहतक, 23 अप्रैल : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि नागरिकों के सुरक्षित सफर के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में उन्होंने राष्टï्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ स्थानीय खरावड़ बाईपास, आईआईएम चौक एवं चुलियाना मोड़ पर सडक़ सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध करने के बारे में विचार विमर्श किया। भारतीय राष्टï्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इन तीनों स्थलों पर फ्लाइऑवर बनाने का प्रस्ताव है।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल


सचिन गुप्ता स्थानीय कैंप कार्यालय में राष्टï्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तकनीकी प्रबंधक मिनी सिंह तथा साइट इंजीनियर अमरजीत सिंह के साथ संबंधित सडक़  सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों के सुरक्षित सफर की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जिला में खरावड़ बाईपास, आईआईएम चौक तथा चुलियाना मोड़ पर सडक़ दुर्घटनाओं में हो रही जान-माल की हानि के दृष्टिïगत सडक़ सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये जाये।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


उपायुक्त सचिन गुप्ता ने प्राधिकरण के अधिकारियों के माध्यम से कहा कि प्राधिकरण द्वारा तीनों स्थानों पर फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव तैयार किये गए है, जिन्हें वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान स्वीकृत करवाकर काम शुरू करवा दिया जायेगा। इन फ्लाईऑवरों का निर्माण साथ-साथ करवाया जायेगा तथा निर्माण कार्य शुरू होने के उपरांत दो वर्ष की अवधि में पूर्ण करने का लक्ष्य है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ रमेश चंद्र आर्य, टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ प्रतिभा, प्राधिकरण की तकनीकी प्रबंधक मिनी सिंह व साइट इंजीनियर अमरजीत सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment