अंतरराष्ट्रीय योग दिवस– 2026 के उपलक्ष्य में हरियाणा योग आयोग

By Sahab Ram
On: April 23, 2026 12:27 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 22 अप्रैल- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस– 2026 के उपलक्ष्य में हरियाणा योग आयोग, हरियाणा सरकार एवं केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) सचिवालय, चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आज सीआईएसएफ इकाई, पंजाब एवं हरियाणा के इकाई लाइन परिसर में एक भव्य एवं विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन योगाचार्य डॉ. जयदीप आर्य मुख्य अतिथि और उपाध्यक्ष डॉ. रोशन लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

योग शिविर का आरंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ, जिसमें सीआईएसएफ के 200 से अधिक जवानों ने उत्साहपूर्वक  भागीदारी की। इस दौरान प्रतिभागियों को सूक्ष्म योगिक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया।

इस मौके पर चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि एक समग्र जीवनशैली है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित बनाती है। उन्होंने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि कार्यक्षमता और मानसिक संतुलन में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती है, जिससे व्यक्ति राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

सीआईएसएफ के कमांडेंट श्री ललित पवार ने कहा कि योग तनावमुक्त जीवन जीने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी जवानों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाएं, ताकि वे समाज एवं राष्ट्र की सेवा और अधिक दक्षता के साथ कर सकें।

कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के संदेश को सुदृढ़ करते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। अंत में हरियाणा योग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. रोशन लाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

इस अवसर पर हरियाणा योग आयोग के रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार, ओमवीर मान, जसप्रीत कौर एवं रमेश भाटी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment