झज्जर,21 अप्रैल।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग के निर्देशानुसार व डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा 24 अप्रैल तक विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें भजन पार्टियां गांव गांव पहुँचकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और नीतियों का प्रचार कर रही हैं। विशेषकर महिलाओ से जुड़ी योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं को रूबरू कराया जा रहा है
इस अभियान के तहत मंगलवार को गांव छपार व सरोला में सत्यवान एंड भजन पार्टी, गांव खरमान व सलौधा में अशोक एंड भजन पार्टी, गांव खानपुर कलां व बहू में सतबीर एंड भजन पार्टी, गांव खातीवास व कड़ौदा में रामबीर एंड भजन पार्टी तथा गांव दरियापुर व माजरी में पूनम एंड भजन पार्टी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गीतों के माध्यम से सरल व प्रभावी तरीके से नारी शक्ति के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
भजन पार्टी लीडर सतबीर सिंह ने कार्यक्रम में महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना, वन स्टॉप सेंटर, ड्रोन दीदी,हर जिला में सरकार द्वारा खुलवाए गए महिला थाने, महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए शहर व गांवों में बनाए गए स्वयं सहायता समूह, महिलाओं के स्वरोजगार के लिए चलाई जा रही आर्थिक सहायता स्कीम आदि के बारे में बताया ।




