डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

By Sahab Ram
On: April 22, 2026 5:09 PM
Follow Us:


झज्जर, 21 अप्रैल। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में चिन्हित अपराधों से जुड़े  मामलों  की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना है।


उपायुक्त ने चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों और संवेदनशील कानूनों के तहत दर्ज केसों की समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि सामाजिक दृष्टि से संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर उनकी सुनवाई और निपटान में तेजी लाई जाए। साथ ही गवाहों को समय पर समन भेजने तथा जांच अधिकारी की अदालत में उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित


 उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी मामले में न्याय के हित में अपील करना आवश्यक है तो संबंधित अधिकारी समयबद्ध तरीके से अपील की प्रक्रिया शुरू करना सुनिश्चित करें।


डीसीपी दीप्ति गर्ग ने बैठक में बताया कि पुलिस विभाग द्वारा चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल


इस अवसर पर  एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बादली विशाल कुमार,जिला न्यायवादी अनुज दहिया, डीईओ रतिंद्र सिंह,डीपीओ सपना होलकर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment