विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

By Sahab Ram
On: April 22, 2026 12:07 PM
Follow Us:


विश्व पृथ्वी दिवस पर जेएनवी ओढ़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सिरसा, 22 अप्रैल।
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य ललित कालड़ा, उप-प्राचार्य नवीन लांबा, समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और पृथ्वी को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
प्राचार्य ललित कालड़ा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीरता से सोचने और व्यावहारिक कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। यदि समय रहते इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाली पीढ़ियों को इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल


उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं जैसे प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना, घर और विद्यालय में कचरे को अलग-अलग करना, अनावश्यक बिजली और पानी की बर्बादी को रोकना तथा अधिक से अधिक पौधे लगाना। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी यदि अपने स्तर पर एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो यह एक बड़े अभियान का रूप ले सकता है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


कार्यक्रम में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। इसके पश्चात कक्षा सात के छात्र इंद्रजीत ने पर्यावरण जागरूकता विषय पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। वहीं छात्रा भूमिका ने विश्व पृथ्वी दिवस के महत्व पर भाषण के माध्यम से सभी को जागरूक किया। इस दौरान मास्टर ऑन ड्यूटी जूली झा (टीजीटी विज्ञान) ने भी अपने विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्लास्टिक के कम उपयोग, वृक्षारोपण को बढ़ावा देने और जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment