हरियाणा सरकार किसानों के हित में निरंतर कर रही कार्य, आग से प्रभावित किसानों को मिलेगा शीघ्र मुआवजा

By Sahab Ram
On: April 16, 2026 5:39 PM
Follow Us:

किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार: मंत्री कृष्ण लाल पंवार

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

चंडीगढ़, 16 अप्रैल— हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पानीपत के बुआना लाखु गांव में हुई आगजनी की घटना में जिन किसानों की फसलें जलकर नष्ट हो गई हैं, उन्हें सरकार द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने वीरवार को पानीपत में प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर किसानों की स्थिति का जायजा लिया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि प्रशासनिक स्तर पर तेजी से कार्रवाई करते हुए उन्हें जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नुकसान का सही आकलन कर प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने में कोई देरी न हो।

गौरतलब है कि गत दिवस बुआना लाखु गांव में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में करीब 32 किसानों की लगभग 80 एकड़ में खड़ी गेहूं की तैयार फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना ने किसानों को आर्थिक रूप से गहरा आघात पहुंचाया है। प्रशासन द्वारा मामले की दो बार जांच भी की जा चुकी है, ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

विकास मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की मेहनत और उनकी आजीविका के महत्व को भली-भांति समझती है। उन्होंने दोहराया कि सरकार की प्राथमिकता किसानों की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा करना है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ सीधे किसानों तक पहुंच रहा है।

इस मौके पर मंत्री ने किसानों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह नुकसान केवल आर्थिक नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत और उम्मीदों का भी है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके दुख में साझेदार है और हर संभव मदद सुनिश्चित करेगी।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment