Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! कल से हो रहा ये बड़ा बदलाव

By Sahab Ram
On: February 28, 2026 1:36 PM
Follow Us:

Indian Railways: देश में रोज करोड़ों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। कई लोग रिजर्वेशन करवाते हैं तो बड़ी संख्या में यात्री जनरल टिकट लेकर यात्रा करते हैं। इसके अलावा हजारों लोग अपने परिवार या रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट लेकर स्टेशन पहुंचते हैं। अब तक जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट के लिए यात्रियों को UTS ऐप का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन 1 मार्च से यह व्यवस्था बदलने जा रही है।

टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव

Indian Railways ने टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है, जो 1 मार्च से लागू होगा। अब पुराना UTS ऐप बंद कर दिया जाएगा और उसकी जगह नया RailOne ऐप काम करेगा।

इस नए ऐप में जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और रिजर्वेशन—सभी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी। यानी अब यात्रियों को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

लाखों यात्रियों पर पड़ेगा असर

देश में रोजाना लाखों लोग मोबाइल के जरिए जनरल टिकट बुक करते हैं। अब तक कई लोग UTS ऐप सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाते थे, जिसके कारण उन्हें लाइन में लगकर टिकट लेना पड़ता था। नया RailOne ऐप ज्यादा आसान और यूजर-फ्रेंडली बताया जा रहा है, जिससे आम यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

RailOne ऐप में मिलेंगी ये सुविधाएं

1 मार्च से UTS ऐप पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। RailOne ऐप में सिर्फ जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट ही नहीं, बल्कि रिजर्वेशन टिकट बुकिंग, ट्रेन का लाइव स्टेटस और लोकेशन ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

इसका मतलब है कि अब यात्रियों को अलग-अलग काम के लिए अलग प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं होगी। एक ही ऐप से पूरा काम हो सकेगा, जिससे समय की बचत होगी। खासकर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को इसका ज्यादा फायदा मिलेगा।

ऐसे बुक करें जनरल टिकट (स्टेप-बाय-स्टेप)

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करना बेहद आसान होगा।

सबसे पहले ऐप खोलकर Journey Planner सेक्शन में जाएं और Unreserved (जनरल) टिकट का विकल्प चुनें।
इसके बाद From Station में अपनी शुरुआत वाला स्टेशन और To Station में गंतव्य स्टेशन दर्ज करें। जल्दी में हों तो GPS ऑन कर सकते हैं, जिससे ऐप आपकी लोकेशन खुद पकड़ लेगा।
अब ट्रेन का प्रकार चुनें—Mail, Express या Superfast। सभी विवरण ध्यान से जांच लें।
अंत में पेमेंट करें। ट्रांजैक्शन पूरा होते ही टिकट My Tickets सेक्शन में दिखाई देगा। वहीं से आप टिकट देख सकते हैं या जरूरत पड़ने पर PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment