Haryana: हरियाणा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शराब पीने के दौरान हुआ विवाद

By Sahab Ram
On: February 18, 2026 10:35 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के हिसार शहर में मधुबन पार्क के पास नगर निगम द्वारा बनाए गए अस्थायी रैन बसेरे में मंगलवार देर रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जींद निवासी 45 वर्षीय बलकार के रूप में हुई है।

बुधवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

शराब पीने के दौरान हुआ विवाद

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

जानकारी के अनुसार ठंड से बचाव के लिए नगर निगम ने मधुबन पार्क के सामने अस्थायी रैन बसेरा बनाया हुआ है, जहां जरूरतमंद लोग रात बिताते हैं।

मंगलवार देर रात वहां ठहरे 3-4 लोगों के बीच शराब पीने के दौरान कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि झगड़े के दौरान बलकार के सीने पर जोरदार चोट मारी गई। चोट लगने के बाद उसकी नाक से खून बहने लगा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

सुबह बेसुध मिला शव

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

सुबह अन्य लोगों ने बलकार को बेसुध हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

आरोपी फरार, तलाश जारी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपी कृष्ण मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों की पुष्टि होगी। फिलहाल रैन बसेरे में मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment