Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन से होगी बारिश, अलर्ट हुआ जारी

By Sahab Ram
On: February 15, 2026 10:16 AM
Follow Us:

Haryana Weather: हरियाणा में फरवरी के मध्य अचानक तापमान में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले दस दिनों में अधिकतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ चुका है, जिससे लोगों को समय से पहले ही गर्मी का एहसास होने लगा है। प्रदेश में दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है।

सामान्य से ऊपर चल रहा पारा

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 25.9°C दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 10.1°C रहा। विभाग का अनुमान है कि 19 फरवरी तक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

प्रदेश में फिलहाल रात का तापमान 9 से 12.5 डिग्री और दिन का तापमान 24 से 28 डिग्री के बीच बना हुआ है।

17 से 19 फरवरी के बीच बारिश की संभावना

India Meteorological Department के अनुसार 17 फरवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 17 से 19 फरवरी के बीच हरियाणा के लगभग 30-40% हिस्सों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में भी अगले 3-4 दिनों में तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

विशेषज्ञ की राय

मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन के अनुसार फरवरी में तापमान में यह बढ़ोतरी असामान्य रूप से तेज है। पिछले दस दिनों में अधिकतम तापमान करीब 10 डिग्री बढ़ चुका है। मंगलवार रात हुई हल्की बूंदाबांदी से मामूली गिरावट आई थी, लेकिन गुरुवार से फिर तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो गई।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

उन्होंने बताया कि हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment