Haryana: हरियाणा में जमीन विवाद में रिश्तों का खून, भाई ने बहन की पीट-पीटकर की हत्या

By Sahab Ram
On: January 27, 2026 10:46 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के गांव शामड़ी में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। खेत की डोल से पेड़ काटने को लेकर हुए झगड़े में एक भाई ने अपनी ही बहन की डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान 58 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार संतोष और उसका भाई रोहताश के खेत आपस में सटे हुए हैं। सोमवार को रोहताश खेत की डोल से पेड़ काट रहा था, जिस पर संतोष ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में आकर रोहताश ने संतोष पर डंडों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसके हाथ-पैर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

अस्पताल में तोड़ा दम
ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल संतोष को भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के दूसरे भाई दिलबाग अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि
मंगलवार शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हेमरेजिक शॉक बताया गया, जो शरीर पर आई गंभीर चोटों के चलते हुआ। रिपोर्ट और चिकित्सकीय राय के आधार पर पुलिस ने आरोपी भाई रोहताश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment