Haryana News: हरियाणा के युवाओं की बल्ले-बल्ले, HSSC चेयरमैन ने किया बड़ा ऐलान

By Sahab Ram
On: January 22, 2026 7:28 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में होने वाली 5500 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए आयु की उलझन में फंसे हुए युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने युवाओं को तीन साल उम्र में छूट देने का फैसला किया है। इसकी जानकारी HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने दी है।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है- CET 2025 के अंतर्गत विज्ञापित पुलिस कांस्टेबल की उम्र में छूट को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा मांग की गई थी। अभ्यर्थियों की इस मांग को देखते हुए सरकार द्वारा आयोग को पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 3 वर्ष की आयु छूट प्रदान करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

कॉन्स्टेबल भर्ती में उम्र को लेकर उठ गया था विवाद
पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। CET के आयोजन में देरी की वजह से कई योग्य उम्मीदवार ओवरएज हो गए थे, इसलिए वे मांग कर रहे थे कि उन्हें सामान्य और आरक्षित वर्गों आयु सीमा में तीन साल की छूट दी जाए।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment