Haryana News: हरियाणा में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बरसेंगे बदरा

By Sahab Ram
On: January 21, 2026 7:47 PM
Follow Us:


Haryana News: हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है। हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर डागर का कहना है कि आने वाले 2-3 दिन में पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में एंट्री करेगा। जिस कारण हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार है।

उन्होंने बताया कि अगले 5 दिनों में हल्की से मध्यम बरसात प्रदेश में दर्ज की जा सकती है। चंडीगढ़ के साथ अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और कैथल में बारिश के आसार है।

सीएफएमएस पर लंबित फाइलों का 15 दिन में निपटारा करें सुनिश्चित- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

डॉ. चंद्रशेखर डागर का कहना है कि इन 5 दिनों में हवा की गति भी तेज रहेगी। अगले 48 घंटों में तापमान में भी कोई ख़ास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा परंतु उसके बाद तापमान में गिरावट देखी जा सकेगी।

डॉ. डागर ने बताया कि 27 और 28 जनवरी को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में प्रदेश में बादल छाए रहने से धुंध में कमी आएगी। किसानों को सलाह देते हुए उन्होनें कहा कि बारिश की संभावना को देखते हुए अगले 2-3 दिन के लिए फसलों में पानी देने से बचना चाहिए।

हरियाणा सरकार किसानों के हित में निरंतर कर रही कार्य, आग से प्रभावित किसानों को मिलेगा शीघ्र मुआवजा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment