Haryana Weather Update: कोहरे की चादर में लिपटा हरियाणा, 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी

By Sahab Ram
On: January 21, 2026 7:15 AM
Follow Us:

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम ने करवट बदल ली है। जनवरी के महीने में लोगों को कोहरे और तेज ठंड की उम्मीद होती है। लेकिन इस बार मौसम का मूड अलग ही है। अलसुबह कोहरे की चादर दिखाई देती है। लेकिन सूरज निकलते ही मौसम बदल जाता है। मौसम विभाग की मानें तो आज कई जिलों में कोहरे की मार रहने वाली है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है।

Haryana: हरियाणा में ट्रेन के आगे कूदकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया लाइव में लगाए परिवार पर आरोप

मौसम विभाग के अनुसार आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय और उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। 22 से 24 जनवरी के बीच इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान हरियाणा के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान हवा 30 से 40km प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। हवाओं की वजह से फिर से ठंडक बढ़ने के आसार है। 4 जिलों के लिए कोहरे को लेकर यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

Success Story: हरियाणा में किसान के बेटे ने रचा इतिहास, UPSC में हासिल की 717वीं रैंक

आज हरियाणा में अधिकतम तापमान कल से करीब 2 डिग्री नीचे आया फिर भी यह सामान्य से लगभग 4.5 डिग्री ज्यादा रहा। भिवानी (AWS) में सबसे ज्यादा 25°C दर्ज हुआ। चंडीगढ़ में तो पारा 25.1°C तक पहुंच गया जो सामान्य से करीब 7 डिग्री ज्यादा है। अंबाला, हिसार, करनाल, रोहतक और नारनौल में तापमान 22°C के आसपास रहा। गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ (AWS) में 24°C से ऊपर रिकॉर्ड हुआ। सिरसा में हल्का गिरावट आई, लेकिन वहां भी तापमान बहुत नीचे नहीं गया।

Haryana: क्या है हरियाणा आयुष्मान चिरायु योजना? 5 लाख तक का होगा फ्री इलाज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment