Haryana News: हरियाणा की ये नदी उगलती है सोना, झोली भरकर ले जाते हैं लोग

By Sahab Ram
On: January 20, 2026 6:39 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा की सिर्फ धरती ही सोना नहीं उगलती बल्कि नदी भी सोना उगल रही है। हरियाणा के यमुनानगर की बोली नदी के किनारे सुबह से ही कारीगरों की हलचल शुरु हो जाती है। जैसे ही नदी का पानी कम होता है तो कारीगर अपने पारंपरिक औजारों को लेकर नदी में उतर जाते हैं।

नदी में रेत और मिट्टी को खंगालना शुरू कर देते हैं। इन कारीगरों का काम बेहद मेहनत भरा होता है। नदी की रेत को पहले इकट्ठा किया जाता है और फिर से पानी से धोकर छान लिया जाता है।

Haryana Roadways to Launch Mobile App for Passenger Convenience Within One Month: Transport Minister Anil Vij
Haryana Roadways to Launch Mobile App for Passenger Convenience Within One Month: Transport Minister Anil Vij

इस दौरान रेत में छिपे बारिक सोने के कण अलग कर लिए जाते हैं। कारीगरों क कहना है कि यह हुनर उन्होंने अपने बुजुर्गों से सीखा है। कई पीढियों से उनका परिवार ये काम करता आ रहा है। लेकिन समय के साथ सोने के कण बहुत कम होते जा रहे हैं।

नदी से निकाले गए इस सोने को कारीगर रोजाना सुनारों के पास बेचते हैं। इसी से वे अपने घर का खर्च चलाते हैं। कारीगरों की मानें तो कई बार पूरे दिन की मेहनत के बाद सिर्फ कुछ ही कण सोना हाथ लगता है। लेकिन फिर भी यह उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है।

’विश्व पर्यावरण दिवस’ पर किया राज्यव्यापी  वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment