Kal ka Mosam: हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें मौसम अपडेट

By Sahab Ram
On: January 19, 2026 8:18 PM
Follow Us:

Kal ka Mosam: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। सुबह और शाम को ठंडक का अहसास हो रहा है। लेकिन दिन में निकलने वाली धूप लोगों को गर्मी का अहसास दिला रही है। मौसम विभाग की मानें तो जनवरी में ज्यादा गर्मी पड़ रही है।

मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 25 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार तीन पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव बना रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 20 व 21 जनवरी को आंशिक बादलवाई रहने तथा उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।

आधार कार्ड से मिनटों में मिलेगा 5 किलो गैस सिलेंडर, झज्जर में जनसुविधा की पहल

एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 22 से 24 जनवरी को राज्य में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है परंतु 24 जनवरी रात्रि से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के आने की भी संभावना है जिससे 25 जनवरी से राज्य में ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान हवाओं में बदलाव रहने तथा रात्रि तापमान सामान्य से ज्यादा रहने तथा दिन के तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।
इस दौरान अलसुबह व देर रात्रि को कहीं कहीं धुंध भी रहने की संभावना है।

####$$$

डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

हरियाणा सरकार ने दी पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत 2,646 मकानों को मंजूरी, अब शहरी गरीब परिवारों का भी होगा अपना घर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment