Kal Ka Mousam: यूपी-हरियाणा समेत 10 राज्यों के लिए अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

By Sahab Ram
On: January 3, 2026 9:08 PM
Follow Us:
Kal Ka Mousam: यूपी-हरियाणा समेत 10 राज्यों के लिए अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam: यूपी-हरियाणा समेत देशभर में कल मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट क्या है। देश के अधिकतर राज्यों में कोहरे और शीतलहर का कहर जारी है।

हिमालयी राज्यों में हो रही हल्की बर्फबारी और बारिश का लुत्फ उठाने के लिए सैलानियों का जमावड़ा लगा हुआ है लेकिन स्थानीय लोगों के लिए यह मुसीबत साबित हो रही है।

अब भारत मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में अगले सात दिनों के लिए घने कोहरे, शीतलहर और शीतदिवस की चेतावनी जारी की है।

IMD के मुताबिक, उत्तराखंड में 3-4 जनवरी, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और राजस्थान में 3 जनवरी, बिहार में 3 से 5 जनवरी के दौरान शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 7 जनवरी तक, पश्चिमी राजस्थान में 5-8 जनवरी और पूर्वी राजस्थान में 4-8 जनवरी के बीच शीतलहर का प्रकोप रहने की आशंका है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

मौसम विभाग ने 5 से 6 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद क्षेत्र में और 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के जहां एक ओर प्रदूषण से हल्की राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 जनवरी को राजधानी में धुंध के साथ घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान दिनभर लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ेगा।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

बिहार में आज भी कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग ने राज्य में 4 और 5 जनवरी को कई जिलों में शीत दिवस की चेतावनी जारी की है। अनुमान के अनुसार, सुबह के समय घना कोहरा, दृश्यता बेहद कम रह सकती है। जबकि 9 जनवरी तक अलग-अलग इलाकों में कोहरे का असर बने रहने की संभावना है।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में आज भी धूप नहीं निकली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक रात और सुबह घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 जनवरी तक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5-6 जनवरी तक कोहरे का असर जारी रहेगा।

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने 4 जनवरी को भी राज्य में शीत दिवस की संभावना रहने की चेतावनी जारी की है। साथ ही पर्वतीय और मैदानी इलाकों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। 8 जनवरी तक सुबह-शाम कोहरे का असर बना रह सकता है।

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहेगा। 6 जनवरी को कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी की संभावना है। जबकि 8 जनवरी तक कोहरे और ठंड का असर जारी रहेगा।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर 3500 रूपए के काटे पांच चालान

Leave a Comment