Haryana: हरियाणा के युवाओं को मिली विदेश में नौकरी, 210 युवाओं को मिले ऑफर लेटर

By Sahab Ram
On: January 3, 2026 7:44 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा के युवाओं को मिली विदेश में नौकरी, 210 युवाओं को मिले ऑफर लेट

चंडीगढ़, 3 जनवरी – केन्द्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि युवा पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास पर भी ध्यान दें। हुनर के साथ-साथ वे दूसरी भाषाओं को सीखें और देश की जड़ों से जुड़े रहें। आत्मनिर्भर बनकर खुद के साथ-साथ परिवार व देश की चिंता करें। केंद्रीय मंत्री शनिवार को करनाल में हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग और हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड की ओर से आयोजित पंचजन्य 2026 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 210 युवाओं को विदेश (दुबई) जाने के लिए ऑफर लेटर दिए गए।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि पहले चरण में 225 युवाओं का इजराइल के लिए चयन हुआ। इनमें से 180 वहां गए। अभी वहां से 10 हजार लोगों की मांग और आई है। दूसरे चरण में अब 210 युवाओं का चयन हुआ है। सरकार की ओर से युवाओं को पासपोर्ट, वीजा के साथ-साथ विदेश में सुरक्षा की गारंटी भी सुनिश्चित की जा रही है, जबकि डंकी रूट से जाने वालों को किसी प्रकार की सुरक्षा नहीं मिलती।

स्किलिंग पर जोर

हरियाणा सरकार ने दी पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत 2,646 मकानों को मंजूरी, अब शहरी गरीब परिवारों का भी होगा अपना घर

श्री मनोहर लाल ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि देश की कुल आबादी में हरियाणा की हिस्सेदारी मात्र दो प्रतिशत है, लेकिन इसके बावजूद रक्षा बलों में हरियाणा के जवानों की भागीदारी लगभग दस प्रतिशत है, जो प्रदेश के युवाओं की क्षमता और समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को छात्र जीवन से ही अपने कौशल और प्रतिभा को निखारने की दिशा में निरंतर प्रयास करने चाहिए।

विदेश जाकर हरियाणा की छवि चमकाने का काम करें युवा- राज्य मंत्री गौरव गौतम

खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि वैश्विक स्तर पर रोजगार के नए आयाम खुले हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने पहल की है। तत्कालीन मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने युवाओं के हितों के अनुरूप व्यवस्था परिवर्तन कर नौकरियों में बिना पर्ची, बिना खर्ची व्यवस्था लागू की। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इस कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। शपथ लेने के तुरंत बाद 24 हजार युवाओं को नौकरी देने का वादा मुख्यमंत्री ने पूरा किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को विदेश में सुरक्षित रहकर रोजगार मुहैया कराने के लिए ही प्रदेश में विदेश सहयोग विभाग बनाया है। जरूरी औपचारिकताएं पूरा करा कर युवाओं को रोजगार के लिए विदेश जाने के लिए ऑफर लेटर दिए गए हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि विदेश जाकर हरियाणा की छवि चमकाने का काम करें। वहां से ऐसा कुछ सीख कर आएं जिससे अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिले।

मुख्यमंत्री ने पंचकूला में बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित समतामैराथन को दिखाई हरी झंडी*

विदेशी भाषाओं को लिए कोचिंग जल्द

विदेश सहयोग विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती अमनीत पी कुमार ने इस मौके पर कहा कि सरकार युवाओं के साथ है। ट्रेनिंग से लेकर चयन तक हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। भविष्य में युवाओं को जर्मन, जापानी, अंग्रेजी, फ्रैंच आदि भाषाएं सिखाने के लिए कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए फॉरन लेंग्वेज पॉलिसी जल्द अमल में लाई जाएगी जिसके तहत प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर सेंटर खोले जाएंगे, एक सेंटर करनाल में भी खोला जाएगा। यूके के साथ फरवरी में एक कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा।

इस मौके पर असंध के विधायक श्री योगेन्द्र राणा, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री वीरेन्द्र दहिया, एचकेआरएनएल के सीईओ श्री अमित खत्री, मेयर रेणु बाला गुप्ता सहित जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Haryana: हरियाणा में ट्रेन के आगे कूदकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया लाइव में लगाए परिवार पर आरोप

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment