Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को जल्द मिलेगा इस योजना का फायदा

By Sahab Ram
On: January 2, 2026 10:58 AM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को जल्द मिलेगा इस योजना का फायदा

Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार की ओर से प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत प्रदेशभर के किसानों के लिए 12 श्रेणियों के लगभग 8050 Solar Pump लगवाने के लिए आवेदन मांगे गए थे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 दिसम्बर थी जिसके लिए किसानों को हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल के जरिए आवेदन करना था।

हरियाणा सरकार अब सभी आवेदनों में यह जांच करेगी कि किन किसानों के आवेदनों में गलती है। जिसके बाद आवेदक को एक और मौका दिया जा सकता है तत्पश्चात 2026 से किसानों को Solar Pump अलॉट करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। किसानों द्वारा 75 प्रतिशत अनुदान राशि पर 3 HP और 10 HP की क्षमता वाले Solar Pump के लिए आवेदन किया गया है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

हरियाणा सरकार की ओर से पहले ही जानकारी दी जा चुकी है कि बिजली आधारित कनैक्शन के मौजूदा आवेदकों को Solar Pump के कनैक्शन के लिए प्राथमिकता दी जाएगी हालांकि इसके लिए किसानों को मौजूदा बिजली कनैक्शन का समर्पण करना होगा। इसके साथ ही वर्ष 2019 से 2023 तक के मौजूदा किसान बिजली आधारित ट्यूबवैल के लिए निगमों में आवेदन किया था उन्हें भी इस योजना के तहत Solar Pump कनैक्शन में प्राथमिकता दी जाएगी।

हरियाणा सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष के लक्षित लाभार्थियों का चयन परिवार की वार्षिक आय व भूमि धारण के आधार पर किया जाएगा।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Solar Pump को अलॉट करते समय हरियाणा सरकार की ओर से भूजल की स्थिति को भी ध्यान में रखा जाएगा। यही कारण है कि हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण के सर्वेक्षण के अनुसार उन गांवों में जहां भूजल स्तर 100 फीट से नीचे चला गया है वहां सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की स्थापना को अनिवार्य कर दिया गया है।

खास बात यह है कि धान उगाने वाले किसान जिनके क्षेत्र में HWRA की रिपोर्ट के आधार पर भूजल स्तर 40 मीटर से नीचे चला गया है वहां किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment