Haryana: हरियाणा में अब इस दिन खुलेंगे स्कूल, छुट्टी को लेकर आया नया आदेश

By Sahab Ram
On: January 1, 2026 9:45 AM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में अब इस दिन खुलेंगे स्कूल, छुट्टी को लेकर आया नया आदेश

Haryana: हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर आई है। हरियाणा प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह के समय ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। इससे स्कूल जाने वाले छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। वैसे देखे तो सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए जनवरी का महीना राहत भरा रहने वाला है।

ठंड और धुंध के कारण बदलते मौसम को देखते हुए हरियाणा सरकार ने शीतकालीन अवकाश का ऐलान पहले से ही किया हुआ है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी राजकीय और निजी स्कूलों में कल वीरवार यानि एक जनवरी से 2026 से 15 जनवरी 2026 तक विंटर वेकेशन रहेगा।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में तापमान तेजी से गिरा है, जिससे शीतलहर और ठंड काफी बढ़ गई है। शीतकालीन अवकाश के बाद यानि 16 जनवरी से प्रदेश के सभी स्कूलों में नियमित रूप से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। हालांकि जनवरी माह के अंदर में केवल विंटर वेकेशन ही नहीं, बल्कि इसके अलावा भी कई छुट्टियां पड़ रही हैं, जिससे छात्रों को इस महीने पढ़ाई के साथ-साथ आराम का अच्छा मौका मिलेगा।

जानकारी के अनुसार बता दें कि जनवरी में 18 और 25 जनवरी को रविवार का अवकाश रहेगा, वहीं 23 जनवरी को छोटूराम जयंती और बसंत पंचमी के मौके पर अवकाश रहेगा। इसी के साथ ही 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी रहेगी और 27 जनवरी को प्रतिपूरक अवकाश घोषित किया गया है। इस तरह जनवरी का माह छात्रों के लिए छुट्टियों से भरपूर रहने वाला है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

हरियाणा में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी राजकीय और निजी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन रहेगा।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment