Haryana: हरियाणा में पटवारी समेत 3 पर FIR, जाने इसकी बड़ी वजह ?

By Sahab Ram
On: December 31, 2025 5:20 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में पटवारी समेत 3 पर FIR, जाने इसकी बड़ी वजह ?

Haryana: हरियाणा के अम्बाला से बड़ी खुशखबरी आई है। जमीन का फर्जी इंतकाल तैयार करने के आरोप में शहजादपुर तात्कालीन महेश कुमार, उसके निजी सहायक संजीव और कम्प्यूटर ऑपरेटर विकास कुमार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला DC के आदेश पर DRO द्वारा की गई जांच के बाद दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शहजादपुर में स्थित 2 कनाल 12 मरले जमीन के कुछ हिस्सेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए पटवारी ने एक हिस्सेदार की गैर मौजूदगी में जमीन की तक्सीम कर दी थी। यही नहीं, एक फर्जी इंतकाल नंबर 10165 भी दर्ज कर पड़त पटवार में चस्पा कर दिया, जबकि हिस्सेदार अर्जुन सिंह उस समय विदेश में थे। Haryana News

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत युवाओं से किया संवाद, सिरसा में दिखाया गया सीधा प्रसारण

जानकारी के मुताबिक, दो साल बाद जब वह लौटे तो उन्होंने जमीन की फर्द जमाबंदी ली। फर्द में अर्जुन को पता चला कि उनके बगैर ही जमीन को तक्सीम कर इंतकाल कर दिया गया है। उन्होंने इसकी शिकायत की तो जांच DRO को सौंपी गई। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, जांच में इंतकाल फर्जी पाया गया। जांच में सामने आया कि 30 मई 2024 को बगैर उच्च अधिकारियों की अनुमति के इंतकाल बार-बार दर्ज और डिलीट किया गया। अंत में महेश पटवारी की ID से इंतकाल दर्ज कर दिया गया था। इस दौरान पटवार सर्कल का रिकॉर्ड भी पटवारी के पास था। Haryana News

‘शिक्षा और संगठन से होगा समाज का विकास’ : रणबीर सिंह गंगवा

जानकारी के मुताबिक, जांच रिपोर्ट में कहा गया कि पटवारी ने संजीव को निजी सहायक रखा हुआ था। उसके द्वारा ही इंतकाल बार-बार दर्ज और डिलीट किया गया, जबकि पटवारी द्वारा निजी सहायक रखने का कोई प्रावधान नहीं है।

पात्र परिवारों को पंचायती शामलात भूमि पर बने मकानों का मिलेगा मालिकाना हक : शिखा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment