Haryana: सिरसा के गांव में पति पत्नी ने किया सुसाइड, बेटे से अलग रहते थे दंपति

By Sahab Ram
On: December 30, 2025 1:57 PM
Follow Us:
Haryana: सिरसा के गांव में पति पत्नी ने किया सुसाइड, बेटे से अलग रहते थे दंपति

Haryana: हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा खंड के गांव खेड़ी में पति पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा कर सुसाइड कर लिया है। सुसाइड करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने पर चौपटा पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चौपटा पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में भेज गये हैं। गांव में पति पत्नी द्वारा सुसाइड करने पर मातम छा गया है।

अचानक निरीक्षण और सघन जांच से अवैध खनन पर लगेगी रोक : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

जानकारी के अनुसार गांव निवासी 63 वर्षीय रामचंद्र पुत्र कानाराम व उसकी 60 वर्षीय धर्मपत्नी महेंद्रों देवी अपने बेटे धोलू से अलग गांव में रहते हैं। दोनों ने सोमवार देर शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल लेकर आ रहे थे। महेंद्रों देवी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं रामचंद्र ने उपचार के दौरान नागरिक अस्पताल सिरसा में दम तोड़ दिया।

अलग रहते थे दंपति

GPF Statements for 2025–26 Uploaded on Website and DigiLocker; Employees Advised to Download at the Earliest

जानकारी के अनुसार रामचंद्र के तीन बेटियां व एक बेटा धोलू है। तीनों बेटियां विवाहित है। रामचंंद्र अपनी पत्नी के साथ गांव में बेटे धोलू से अलग रहता था।

जननायक चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती पर नूंह/मेवात में आयोजित होने वाली सम्मान दिवस रैली का निमंत्रण देने के लिए हलका स्तरीय दौरे

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment